ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 8 नवंबर।
(प्रकाश जैन) नवगठित ब्यावर जिले के जिला मुख्यालय पर वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जिसमें वंदे मातरम गीत से समूचा क्षेत्र देश भक्ति से गूंज उठा। समारोह में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा दिया देश भक्ति का परिचय जिलाधीश परिसर पर आयोजित इस विशेष जलसे की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने की।
समारोह में स्कूली छात्राओं ने वंदे मातरम राष्ट्रगीत की मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित श्रीताओ को भाव विभोर कर दिया। बालिकाओं की देश भक्ति पर जबरदस्त प्रस्तुति ने सबकी जोरदार वाह वाही पाई।

देश भक्ति से परिपूर्ण वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशेष जलसे में जिला कलेक्टर कार्यालय, उपखंड कार्यालय एवं सिविल डिफेंस के अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने समारोह में पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह में एडीएम ब्रह्म लाल जाट उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।
कर्मचारियों ने वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में अपने साथियों को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर किया इस उत्सव एवं जश्न पर खुशी का किया इजहार।
जिलाधीश मीणा बोले ये उत्सव जलसा राष्ट्र गौरव का प्रतीक है ।

राष्ट्र भक्ति के इस अनुपम उत्सव में जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने अपने संबोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रभावी एवम कुशल नेतृत्व में वंदे मातरम के 150 वर्ष का उत्सव राष्ट्र गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने जिले के वाशिंदो को इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के नागरिकों को वंदे मातरम गीत अपने कार्यालय एवम घरों में रोज सुनने चाहिए।


