दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 9 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के जुनवानी में एक बिल्डिंग की ढलाई के दौरान पूरा सेंटरिंग अचानक गिर गया। हादसे के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें 9 मजदुर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज इसी अस्पताल में किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, यह हादसा बिल्डिंग के दूसरी मंजिल की ढलाई के समय हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन या ठेकेदार पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में जवाब देने से इनकार कर दिया है।

