रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 नवंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से फरार था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।
अब उसे सड़क मार्ग से रायपुर लाया गया है। जहां वो पुलिस कस्टडी में बनियान पहने नजर आ रहा है। वहीं रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई है।
तोमर ब्रदर्स के खिलाफ जून महीने में 30 दिनों के भीतर मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के 7 मामले दर्ज हुए थे। इनमें एक केस तेलीबांधा थाने और छह पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हैं। किसी भी केस में पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

दोनों एफआईआर के बाद उत्तर प्रदेश भाग गए, वहां से दिल्ली, फिर राजस्थान और बाद में मध्य प्रदेश पहुंचे। मध्य प्रदेश में उन्होंने कुछ स्थानीय राजनेताओं से मुलाकात की और मदद मांगी। इसके बाद वीरेंद्र ग्वालियर में एक किराए के मकान में रहने लगा।

