नहीं सुधर रहे शिक्षक : हेडमास्टर और शिक्षक शराब पीकर पहुंचे स्कूल, कार्रवाई की मांग

नहीं सुधर रहे शिक्षक : हेडमास्टर और शिक्षक शराब पीकर पहुंचे स्कूल, कार्रवाई की मांग

सिमगा(अमर छत्तीसगढ) 9 नवंबर । छत्तीसगढ़ के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मोटियारिडीह के प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक उमेश कुमार वर्मा व सहायक शिक्षक संदीप साहू पर शराब सेवन कर विद्यालय आना और विद्यालय आकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कर स्कूल से नदारत हो जाना पाया गया था। इस मामले पर पंचनामा कार्रवाई भी की गई थी।

वहीं, खबर के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिमगा द्वारा दोनों शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई हेतु पत्र लिखा गया है। सिमगा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को लिखे गए पत्र में दोनों शिक्षकों के कार्य प्रणाली को दर्शाया गया है। साथ ही दोनों शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की बात कही गई है।

आपको बता दें कि, उक्त विद्यालय के प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक के खिलाफ स्कूल में शराब सेवन करना आए दिन स्कूल से गायब रहना। इस तरह की कई शिकायतें सामने आई थी। जांच दल स्कूल गया था और टेबल में शराब की सीसी भी पाई गई। साथ ही दोनों शिक्षक स्कूल आए थे और शराब सेवन कर स्कूल के रजिस्टर में अपना हस्ताक्षर कर स्कूल से नदारत हो गए थे।

जहां जांच दल ने स्कूल पदाधिकारियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा कार्रवाई की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है।

Chhattisgarh