रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 9 नवंबर।
नवकार जाप ग्रुप व श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन सेवा समिति, डी डी नगर द्वारा रविवार दिनांक 09 नवंबर 2025 को श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर परिसर में प्रातः 9 से 9:48 तक सकल जैन समाज के शाश्वत महामंत्र नवकार के जाप के 23 वें क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के साधार्मिक जनों की सहभागिता रही।
नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को नवकार जाप का आयोजन प्रातः 9 से 10 बजे तक अलग-अलग संघों के सहयोग से अलग-अलग क्षेत्रों में अनवरत किया जा रहा है।
जाप में विशेष रूप से आशीष जैन, नरेश सिंघई, वीरेंद्र डागा, निकुंज साचला, मनोज जैन, नरेश सिंघई, यशवंत जैन, वर्षा जैन, विकास जैन, राजेश जैन, राजेंद्र पारख, प्रमिला जैन, जैकी संचेती, दीपक जैन की उपस्थित रही।

