राजनादगांव(अमर छत्तीसगढ) 10 नवंबर।
व्यापारियो के सबसे बड़े संगठन “चेंबर ऑफ ” के अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और व्यापारियों का एक प्रतिनिधित्व मंडल राजनांदगांव की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान गंज लाइन और जी. ई.रोड में व्यापारियों को हो रही लोडिंग अनलोडिंग समस्या से अवगत कराया गया । व्यापारियों की समस्या को एसपी मैडम ने बड़े ध्यान से सुना और उसका उन्होंने शीघ्र निराकरण करने का आश्वाशन दिया ।
व्यापारियों के इस प्रतिनिधि मंडल में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री बैद, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष भीमन धनवानी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला महामंत्री अरुण दुलानी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, राजकुमार बाफना, आशीष अग्रवाल, हर्ष चितलांगिया, संजय तेजवानी, दीपक नव लखा, हरीश मोटलानी, अशोक तेजवानी, नंदकिशोर भूतड़ा, ओम प्रकाश डागा, जितेश पटेल, रमेश डागा, तरुण बाफना, नवनीत बगानी आदि उपस्थित थे।

