मैरिज गार्डन में चोरी : टेंट फाड़कर गिफ्ट और नकदी लेकर उड़े चोर, दो आरोपी गिरफ्तार

मैरिज गार्डन में चोरी : टेंट फाड़कर गिफ्ट और नकदी लेकर उड़े चोर, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र स्थित ओशो भवन मैरिज गार्डन में 6 नवंबर 2025 की रात एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान दो चोरों ने पीछे से टेंट फाड़कर गिफ्ट और नकदी चोरी कर ली। घटना का वीडियो अब CCTV के ज़रिये सामने आया है, जिसमें आरोपी बेहद चालाकी से टेंट के पीछे से घुसते और फिर कुछ मिनटों बाद चोरी का सामान लेकर बाहर निकलते नजर आ रहा हैं।

प्रार्थी नितेश राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने पर्स में नकदी रकम, मोबाइल फोन और गिफ्ट लिफाफे रखे थे, जो कुर्सी पर रखा था। इसी दौरान आरोपी टेंट के पीछे से अंदर घुसे और मौका देखकर पर्स लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 477/25 धारा 305(ए), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।टीम ने CCTV फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया, जिसमें दो युवकों की स्पष्ट तस्वीरें नजर आईं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चांदी की मूर्ति, बिछिया, ₹14,600 नगद, मोबाइल फोन, पर्स (गिफ्ट लिफाफों सहित) जब्त किया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब ₹60,000 बताई गई है।

नवीन मानिकपुरी उर्फ लल्ला मानिकपुरी, पिता सतीश मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी नर्मदापारा, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे, थाना गंज रायपुर- पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल निरुद्ध रहा है।
किशन साहू, पिता स्व. दशरथ साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी चूना भट्ठी, काली माता मंदिर के पास, थाना गंज रायपुर।

Chhattisgarh