अवैध धान परिवहन पर बड़ा एक्शन : प्रशासन ने पांच अलग- अलग ठिकानों 345 कट्टा धान किया जब्त

अवैध धान परिवहन पर बड़ा एक्शन : प्रशासन ने पांच अलग- अलग ठिकानों 345 कट्टा धान किया जब्त

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर गठित प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर पांच अलग-अलग स्थानों से कुल 345 कट्टा अवैध धान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के प्रावधनों के तहत की गई है। जिसके तहत बिना अनुमति धान का भंडारण और परिवहन दंडनीय अपराध है। जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कुल 12 चेकपोस्ट सक्रीय किए गए हैं, जहां लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Chhattisgarh