आईसीएआई रायपुर ने किया “शिक्षा मेले” में सहभाग

आईसीएआई रायपुर ने किया “शिक्षा मेले” में सहभाग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 नवंबर ।
ग्यान गंगा एजुकेशन एकेडमी में आयोजित Education Fair में Institute of Chartered Accountants of India (ICAI), रायपुर शाखा ने सक्रिय रूप से सहभाग किया।

इस अवसर पर आईसीएआई रायपुर के चेयरमैन सीए विकास गोलछा,सचिव सिए रवि जैन, CICASA चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव, विमेंस कमिटी चेयरमैन सिए शीतल काला, करियर काउंसलर सीए मोहित अग्रवाल, तथा रायपुर शाखा एवं CICASA की प्रबंध समिति के सदस्यों ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों को सीए पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ICAI विश्व की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था है तथा मात्र ₹77,000 की किफायती फीस में यह कोर्स विद्यार्थियों को भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करियर प्रदान करता है।

आईसीएआई प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आज विभिन्न क्षेत्रों — प्रैक्टिस, राजनीति, उद्यमिता, मीडिया, कैपिटल मार्केट, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम आदि — में सफलता के साथ अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

(आईसीएआई रायपुर शाखा – सेवा में, ज्ञान में, और अवसर में अग्रणी)

Chhattisgarh