झारखंड शराब घोटाला में बड़ा एक्शन : ACB ने वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

झारखंड शराब घोटाला में बड़ा एक्शन : ACB ने वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 नवंबर। झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में अब कार्रवाई की रफ्तार तेज हो गई है। एसीबी की ताबड़तोड़ पड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ से भी बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

बिलासपुर से छत्तीसगढ़ वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। झारखंड पुलिस की टीम ने उन्हें कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वेलकम डिस्टलरी को झारखंड में शराब सप्लाई करने का ठेका मिला था। जहां कथित अनियमतताओं और बड़े वित्तीय घोटाले के सुराग मिलने के बाद एसीबी ने जांच के दायरे को और विस्तार दिया है। इस कड़ी में जायसवाल को घोटाले का अहम किरदार माना जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh