ग्रामीणों ने किया NH-53 पर चक्का जाम : आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण सड़क पर बैठे, पुल और सड़क निर्माण बनाने की मांग

ग्रामीणों ने किया NH-53 पर चक्का जाम : आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण सड़क पर बैठे, पुल और सड़क निर्माण बनाने की मांग

बसना(अमर छत्तीसगढ) 15 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बसना में पुल और सड़क निर्माण को लेकर आधा दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों ने NH-53 पर चक्का जाम किया है। वर्ष 2005 में बना कुड़ेकेल पुल घटिया निर्माण के कारण जर्जर होने की वजह से 2021 से बंद है।

जिसकी वजह से ग्रामीणों को 15- 20 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं मौके पर जिला प्रशासन अपने दल- बल के साथ मौजूद है।

ग्रामीणों का कहना है कि, वर्ष 2005 में बना कुड़ेकेल पुल घटिया निर्माण के कारण जर्जर हो चुका है और 2021 से बंद है. जिससे लोगों को 15–20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के द्वारा वर्ष 2023 में 489.78 लाख की स्वीकृति और विधायक के छह माह में निर्माण शुरू करने के वादे के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि, जब तक ठोस आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।

Chhattisgarh