वर्द्धमान शिक्षण समिति का तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम, एक नए अध्याय की और अग्रसर…. 60 से ज्यादा छात्राओं ने बनाई वर्डप्रेस पर वेबसाइट

वर्द्धमान शिक्षण समिति का तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम, एक नए अध्याय की और अग्रसर…. 60 से ज्यादा छात्राओं ने बनाई वर्डप्रेस पर वेबसाइट

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 20 नवंबर।

(प्रकाश जैन की कलम से…)

शिक्षा जगत में प्रदेश की नामी एवम ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्था श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में आईक्यूएसी, बीसीए विभाग एवं वर्डप्रेस कम्यूनिटी के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं को वर्डप्रेस के माध्यम से वेब साइट निर्माण के मूल सिद्धांतों, डिजाइन टूल्स और कस्टमाइजेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।


नित नई तकनीकों से रूबरू कराया
श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सेवा समर्पित महामंत्री डॉ नरेंद्र जी पारख ने वर्धमान के शानदार परिसर में अपने कक्ष में “एक्सप्रेस न्यूज चैनल” से बतियाते हुए एक जानकारी में बड़े गर्व के साथ कहा कि वर्डप्रेस कम्यूनिटी के सर्व श्री आनंद उपाध्याय, हार्दिक शर्मा, पूजा देराश्री, सतीश प्रजापत ने छात्राओं को वर्डप्रेस टूल, थीम, कम्यूनीटी प्लगइन्स एवम अनुकूलन तकनीकों की बारीकी से जानकारी देकर छात्राओं को गदगद कर दिया।


विगत एक दशक से श्री वर्धमान शिक्षण समिति को अपने दीर्घ अनुभवों से नित नए आयामों की और गतिशील करने वाले व्यक्तित्व एवम कृतित्व के धनी संस्था महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने बताया कि वर्ल्ड प्रेस कम्यूनिटी ने नित नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ साथ रेस्पॉन्सिव वेबसाइट बनाने, डैशबोर्ड प्रबंधित करने व शैक्षणिक एवम व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए वर्डप्रेस के उपयोग पर व्यावहारिक ज्ञान का जबरदस्त प्रशिक्षण प्रदान कर समिति द्वारा संचालित महाविधालय की छात्राओं को अभिभूत कर दिया।


समय की मांग के साथ सदैव खड़ा रहता है श्री वर्धमान शिक्षण समिति परिवार
श्री वर्धमान शिक्षण समिति के तत्वाधान में संचालित महाविद्यालय प्राचार्य, प्रमुख शिक्षाविद डॉ आर.सी. लोढ़ा साहब ने भी बताया कि छात्राओं की उमंग, रूचि व उत्साह देखने लायक था। थ्योरी एवं प्रैक्टिकल के मध्य के अंतर को खत्म करना समय की मांग है।

श्री वर्धमान शिक्षण समिति का प्रमुख उद्देश्य एवं ध्येय है कि महाविधालय की छात्राओं को तकनीकी रूप से मजबूत एवम सशक्त बनाकर इंडस्ट्री-रेडी बनाना है। वर्द्धमान की छात्राएं आगे चलकर देश-प्रदेश के विकास एवं उन्नयन में अपना योगदान देते हुए मिल का पत्थर बने यही वर्धमान का सदैव प्रयास रहता है साथ ही उसी दिशा में हमारा छोटा-सा योगदान प्रति पल बना रहता है।


देश के नामी भामाशाह सुनील खेतपालिया बोले छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु नित नए आयामों की और गतिशील करता है वर्धमान
इस अनूठे समारोह में आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. नीलम जी लोढ़ा ने छात्राओं की रोजगार क्षमता व तकनीकी दक्षता में व्यापक सुधार के हेतु कौशल-आधारित सत्रों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वर्डप्रेस कम्यूनिटी के सभी सदस्यों को स्मृति चिंह भेट कर साधुवाद के साथ आभार जताया।

संस्था के सिरमौर देश के लब्ध प्रतिष्ठित भामाशाह,
उदारमना व्यक्तित्व सुनील खेतपालिया सहित श्री वर्धमान शिक्षण समिति की सम्पूर्ण टीम छात्राओं की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयामों को लेकर प्रतिबद्ध के साथ पूरे समर्पण भाव से कार्य कर शिक्षा के क्षेत्र में वर्धमान के तहत नया अलख,नया ज्योत जलाने के प्रयासरत हैं।


बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा ने बताया कि छात्राओं को रीयल-टाइम वेबसाइट निर्माण अभ्यासों के साथ-साथ ब्लॉगिंग, ई-कॉमर्स, पोर्टफोलियो विकास और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में वर्डप्रेस के बढ़ते दायरे के बारे में बहुमूल्य जानकारी भी प्रदान की।


कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को ब्रंच और किट्स देकर उत्साहवर्धन किया गया । कई छात्राओं ने अपनी वेबसाइट को आगे स्टार्टअप, ब्लॉग या पोर्टफोलियों के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई ।
कार्यक्रम में बीसीए संकाय सदस्य अंजलि कावड़िया, राशि सोनी, प्रिया अरोड़ा, रिंकू जीजांगिड़ का विशेष सहयोग रहा।


प्रकाश जैन अमित मेहता
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
ब्यावर जयपुर किशनगढ़

Chhattisgarh