वरिष्ठ महासती रत्ना राजश्री जी का ब्यावर से विहार, पहुंचे दाखू घेवर आराधना धर्म वाटिका.. संत प्रवर कौशल मुनि के नवकार भवन में व्याख्यान जारी, व्यसन मुक्ति का दिया संदेश

वरिष्ठ महासती रत्ना राजश्री जी का ब्यावर से विहार, पहुंचे दाखू घेवर आराधना धर्म वाटिका.. संत प्रवर कौशल मुनि के नवकार भवन में व्याख्यान जारी, व्यसन मुक्ति का दिया संदेश

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 21 नवंबर।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

संयम सुमेरु,जैन धर्म की दिव्य विभूति प्रवचन प्रभाकर वाणी के जादूगर जैनाचार्य प्रवर 1008 श्री विजय राज जी महाराज के साधु संत, मुनिराज सहित महासती मंडल के नगर में अल्पकालीन प्रवास के दौरान मेवाड़ी गेट बाहर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में धर्म ध्यान, तप त्याग का अनुपम ठाठ लगा हुआ है। संत मुनिराजों एवं महासती मंडल के सानिध्य में श्रद्धालु भक्त धर्म ध्यान में गहरे होते लग रहे हैं।


व्यसन जीवन को खोखला कर देता है इंसान व्यसनों से दूर रहें
श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन यूवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश जैन एवम संघ अध्यक्ष संपतराज ढेड़ीया ने बताया श्री नौरतमल ढेड़ीया नवकार भवन के मेघराज कोठारी हाल में वर्षा कालीन चातुर्मास के बाद सेखे काल नगर में प्रवास कर रहे संत प्रवर कौशल मुनि महाराज ने जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित जिन वाणी की बरखा बरसाई।जिसका सामायिक साधना के साथ श्रद्धालुओं ने पूरी तन्मयता से रसपान कर मानव जीवन को सार्थक करने में जुटे हुए दिखाई दिए।


संत प्रवर श्री कौशल कुशल मुनि ने अपनी धर्म देशना में कहा कि व्यसन इंसान को खोखला कर देती है मानव जीवन बहुत दुर्लभ है,इस जीवन को पाने हेतु देवता भी तरसते हैं।

हमें इस जीवन का सम्यक उपयोग करना चाहिए।जीवन व्यसन मुक्त हो ऐसा सदप्रयास करना चाहिए। युग पुरुष पूज्य जैनाचार्य भगवन श्री विजय गुरु एवम संघ के संत एवं साध्वी मंडल देश भर में प्रभावी विचरण कर आमजन को व्यसन मुक्त करने का अलख जगाते हुए लाखों लोगों को व्यसन मुक्त बनाने में पूरी समर्पण भावों से जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को व्यसन मुक्त जीवन पर आधारित प्रवचन से प्रभावित होकर संघ महामंत्री कमल छलानी सहित कई श्रद्धालुओं ने जीवन भर तंबाकू गुटका नहीं खाने का मुनि श्री से प्रत्याख्यान लिए।वंदे वीरम वंदे वीरम,हर्ष हर्ष जय जय की स्वर लहरियों से समूचा नवकार भवन गूंज उठा।


बाबरा में सैकड़ों लोग हुए व्यसन मुक्त
गत 27 वर्षों बाद बाबरा की धरा पर बाबरा के जाए जन्मे संत कौशल मुनि ने 04 माह का पहली बार वर्षाकालीन वर्षावास कर बाबरा सहित आस पास के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के सैकडों ग्रामीणों एवम जैन जैनेतरों को जिन वाणी सुनाते हुए सैकड़ों लोगों के जीवन में व्यापत कुव्यसनों सहित बुरी आदतों एवम लतों को छुड़ा कर धर्म के मार्ग से जोड़ा। व्यसन छोड़ने वाले ग्रामीण नियमित रूप से दोपहर ने सत्संग का लाभ उठाते।


साध्वी रत्ना राज श्री की विहार यात्रा में उमड़े श्रद्धालु,जयकारों से गूंजा विहार मार्ग
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ की पुरजोर विनती स्वीकार कर ब्यावर में अल्पकालीन प्रवास पूर्ण कर श्री विजय गुरु देव संघ की वरिष्ठ साध्वी शासन प्रभाविका राजश्री जी महाराज सहित सहयोगी साध्वीयो का शुक्रवार दोपहर नगर से विहार हुआ।उनके सानिध्य में आगामी दिसंबर माह में जोधपुर में बच्चों में धार्मिक एवम नैतिक सुसंस्कार शिविर में ब्यावर सहित सैकड़ों बच्चे शिरकत करेंगे।


विनोद नगर मार्ग स्थित सेठ चंपालाल
जैन पौषध शाला से जब साध्वी मंडल विहार हेतु बाहर निकले तो श्रद्धालु श्रद्धालु भक्तों ने वंदना कर गुरु भगवंतो की जयकारों से क्षेत्र को गुंजा दिया।

विहार यात्रा यहां से रवाना होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री मुक्ता मिश्री न्यास के महामंत्री परम गुरु भक्त समाजसेवी राजू भाई कुंकलोल के पुरजोर आग्रह पर साध्वी प्रमुख राजश्री जी महाराज एवं साध्वी मंडल ने पाली रोड स्थित सराधना चौराहा के श्री दाखु घेवर धर्म आराधना वाटिका पहुंचे,जहां जैन समाज के विभिन्न घटकों के प्रमुखों ने समाज सेवी श्री कुंकलोल के साथ साध्वी मंडल की प्रभु महावीर एवम श्री विजय गुरु देव की जय जयकारो से अगुवाई करते हुए स्वागत,एवम तीन बार वंदना कर अभिनंदन किया।

साध्वी मंडल का रात्रि प्रवास वाटिका में ही रहेगा, साध्वी मंडल का सवेरे जोधपुर की दिशा में विहार हो जाएगा।

साध्वी प्रमुख राजश्री जी सहयोगी साध्वियों के साथ जोधपुर में जैन धार्मिक संस्कार शिविर एवं आगामी 01 जनवरी नव वर्ष में जैनाचार्य श्री विजय गुरु देव के महा मांगलिक जलसे में हिस्सा लेंगे।

Chhattisgarh