जांजगीर(अमर छत्तीसगढ़) 21 नवंबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में वाहन चेकिंग के दौरान फाेन-पे के माध्यम से अवैध उगाही का मामला सामने आया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक राजू लाठेवार को लाइन अटैच किया है। सीएसपी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।


