बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिलने वाली है। लंबे समय से वांछित और जंगलों में सक्रीय कई टॉप नक्सली हैरदराबाद में मुख्यधारा में लौटाने की तयारी में हैं। बताया जा रहा है कि, आज दोपहर 3 बजे तेलंगाना के डीजीपी की मौजूदगी में कुल 37 नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। जिससे नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के सदस्य आजाद उर्फ़ अप्पासी नारायण भी शामिल है। इसके अलावा नक्सली कमांडर हिड़मा का खास सहयोगी और बटालियन नंबर-01 में लंबे समय से सक्रीय एर्रा भी आत्मसमर्पण करेगा।

