ब्यावर के मुमुक्षु आयुष कोठारी 8 दिसंबर को गंगाशहर में लेंगे जैन भगवती दीक्षा

ब्यावर के मुमुक्षु आयुष कोठारी 8 दिसंबर को गंगाशहर में लेंगे जैन भगवती दीक्षा

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 25 नवंबर।

ब्यावर के लब्ध प्रतिष्ठित कोठारी परिवार के वीर माता उषा एवम वीर पिता अशोक कोठारी के एकाएक लाड़ला सुपुत्र आयुष आगामी 08 दिसम्बर को सांसारिक मोह माया को त्याग कर जैन साधु बन जायेंगे। आयुष परिवार की बेशुमार संपदा को छोड़ सतरंगी दुनिया को तज कर अपने आराध्य श्री राम गुरु की पावन निश्रा में गंगाशहर में संयम पथ पर आरूढ़ होंगे।


राम गुरु के मुखारविंद से संयम पथ पर आरूढ़ होंगे आयुष
आगामी 08 दिसंबर को व्यसन मुक्ति के प्रणेता, नानेश पट्टधर, जैनाचार्य श्री राम गुरु अपने मुखारविंद से ब्यावर के सेवा समर्पित युवा श्रावक आयुष को जैन भगवती दीक्षा देकर अपने संघ में शामिल करेंगे। इस भव्य जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में ब्यावर सहित देश भर के हजारों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं साक्षी होकर अपनी अनुमोदना करेंगे।


अभिनंदन समारोह में मुमुक्षु सहित वीरमाता पिता का होगा बहुमान
रविवार को श्री साधूमार्गी जैन श्रावक संघ,युवा संघ सहित नगर के विभिन्न संगठनों की एक संयुक्त बैठक मेवाड़ी गेट के पास संघ के प्रमुख कार्यालय आनंद भवन में संस्था अध्यक्ष गौतम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 05 दिसंबर को मुमुक्षु आयुष के सम्मान में एक विराट ऐतिहासिक वरघोड़ा निकालने का निर्णय किया गया।

निर्णय के तहत संघ के विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन में मुमुक्षु आयुष का एक भव्य अभिनंदन समारोह के जलसे में साधुमार्गी संघ की तीनों इकाइयों के साथ नगर के विभिन्न जैन जैनेतर संगठनों द्वारा मुमुक्षु आयुष एवम उनके वीर परिवार का स्वागत बहुमान किया जाएगा।


ब्यावर सहित पूरे देश के लिए गौरव शाली अध्याय होगा आयुष का दीक्षा महोत्सव
श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रखर वक्ता समाज सेवी गौतम चौधरी ने अपने कार्यालय पर विशेष बातचीत में बताया कि 08 दिसम्बर को ब्यावर संघ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण होग ।जब ब्यावर की माटी के जन्मे जाए, संघ के सेवा समर्पित परिवार के होनहार मेघावी सुपुत्रआयुष संघ के आराध्य गुरु जैनाचार्य श्री रामेश से जैन दीक्षा ग्रहण करेंगे ।

इस दीक्षा महोत्सव को लेकर ब्यावर संघ सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष के साधुमार्गी परिवार में में जबरदस्त उत्साह,उमंग उमंग का वातावरण बना हुआ है। संघ का हर सदस्य इस महामहोत्सव को लेकर हर्षित एवम पुलकित है। इस महोत्सव की बेसब्री से इंतजार कर रहा है।


संघ के इस सेवा समर्पित युवा श्रावक का आगामी 05 दिसंबर को नगर के प्रमुख मार्गों से एक विराट वरघोड़ा निकाला जाएगा। इस विराट जुलूस में नगर के जैन जनेतर संगठनों के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं भारी तादाद में हिस्सा लेकर इस युवा का उत्साह एवम होंसला अफजाई करेंगे। वरघोड़ा मार्ग में जगह-जगह प्रमुख जैन संघ सहित जैन समाज के विभिन्न घटक एवं अनेक संगठन स्वागत सम्मान करेंगे।


यह विराट वरघोड़ा मुमुक्षु आयुष के निवास स्थान सिटी डिस्पेंसरी के पास से 05 दिसंबर को सवेरे 08 बजे रवाना होकर नगर से प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन जवाहर भवन पहुंचेगा।

जवाहर भवन में श्री जैन मित्र मंडल की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में मुमुक्षु आयुष कोठारी एवं उनके वीर माता-पिता सहित संपूर्ण परिवार का संघ की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।

बहुमान समारोह में नागरिक अभिनंदन के तहत जैन मित्र मंडल की तीनों इकाइयों द्वारा अदभुद अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके इस साहसिक कदम की अनुमोदना की जाएगी। संपूर्ण समारोह की कमान युवा संघ के प्रमुख प्रवीण बड़ोला के कुशल नेतृत्व के साथ उनकी युवा टीम को सौंपी गई है।


गंगाशहर के ढोल, पंजाब की फौजी बैंड सहित अनेक आकर्षण होंगे वरघोड़े के
श्री जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष गौतम चौधरी एवं महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने विशेष भेंट में बताया कि इस विराट वरघोड़े में पंजाब की फौजी बैंड, गंगाशहर के अदभुद धुन के ढोल, विल्टेंज कार, सजी धज्जी एक विशेष बग्गी जिसमें दीक्षार्थी आयुष सवार होंगे वरघोड़े के प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे।

आयोजन की तैयारियों हेतु संघ के प्रमुख कार्यालय आनंद भवन में प्रतिदिन बैठके का आयोजन कर वरघोड़े एवम अभिनंदन समारोह की तैयारियों में संघ सदस्य पूरे समर्पण भाव से जुटे हुए हैं। श्री चौधरी ने बताया कि श्री राम गुरु के सानिध्य में आगामी 29 जनवरी को दीक्षित होने वाले मुमुक्ष अनिल कांठेड का भी वरघोड़े में शामिल होने की पूर्ण संभावना है सकल जैन समाज इस भव्य आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

रविवार को आयोजित इस विशेष बैठक में संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी, धर्मीचंद ओस्तवाल, चेतन हिंगड़, निहाल कोठारी,कैलाश खींचा, श्रेणिक नाहर, अरविंद मुथा, नौरत बाबेल, उत्तम चंद ओस्तावल, अभिषेक नाहटा सहित सदस्य गण शामिल थे।


प्रकाश जैन, अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन, फोटो जर्नलिस्ट
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर ब्यावर किशनगढ़

Chhattisgarh