जोनल लेवल विज्ञान प्रदर्शनी में युगांतर द्वितीय

जोनल लेवल विज्ञान प्रदर्शनी में युगांतर द्वितीय


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 25 नवंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या वर्मा, रैनी जैन द्वारा निर्मित माॅडल बायो मैकेनिकल स्मार्ट फुट वियर को नवाचारपूर्ण विचारों, वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति कौशल के कारण पुनः सराहना मिली है।

इस माॅडल ने संस्कारसिटी इन्टरनेशनल स्कूल राजनांदगाँव द्वारा आयोजित जोनल लेवल विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान अर्जित करते हुए युगांतर का परचम एक बार पुनः लहराते हुए इतिहास रचा है।


उल्लेखनीय है कि इस माॅडल को कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित जोनल लेवल विज्ञान प्रदर्शनी में भी काफी सराहना मिली थी।

विज्ञान विभागाध्यक्ष रिंकू राय और विज्ञान शिक्षिका कीर्ति तिवारी ने इस माॅडल के बारे में यह बताया कि इसके द्वारा व्यक्ति के चलने पर उत्पन्न ऊर्जा से मोबाइल की बैट्री चार्ज हो जाती है। यह हवा को स्वच्छ करने के साथ-साथ उबड़-खाबड़ स्थानों में संतुलन बनाने का कार्य भी करता है।

इस मॉडल को बनाने में विद्यार्थियों ने अपनी लगन से काफी मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप इसको काफी सराहना मिली है। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर और प्रबंध समिति ने इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुनः बधाई दी है।

Chhattisgarh