ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 27 नवंबर।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)
दिल्ली में आयोजित इंडिया प्राइड अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा एवं योगदान देने वाली 99 नामी हस्तियों को भास्कर समूह द्वारा एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
ब्यावर जिले का गौरव बढ़ाया 04 सेवा समर्पित प्रतिभाओं ने समूह द्वारा आयोजित विशेष जलसे के प्रमुख अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।इस मौके पर समूह के डिप्टी एम डी पवन अग्रवाल ने समारोह में शिरकत करने वाले प्रमुख अतिथि सहित विशेष मेहमानों की अगुवाई करते हुए भव्य स्वागत किया।
इस विशेष जलसे में ब्यावर जिले के चार कर्मठ योगियों को समाज एवम विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं सेवा करने पर भास्कर समूह ने सम्मानित करते हुए विभूषित किया।
ब्यावर जिले की 04 प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत योग्यता, कर्मठता का परचम लहराते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान पाकर ब्यावर का गौरव बढ़ाया।

उल्लेखनीय कार्य व सेवा हेतु नवाजा इन सेवार्थियों को,सम्मान पाकर अभिभूत हुए कर्मयोगी
सम्मानित होने वाले में श्री वर्धमान शिक्षण समिति के महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख को कन्या शिक्षा एवं विकास, उन्नयन,एवं प्रयुक्त शिक्षक की पहल व छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में विशेष योगदान के लिए नवाजा गया।
नगर परिषद के ब्यावर के निवर्तमान सभापति युवा चेता नरेश कनौजिया को युवा राजनीति से लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष पद तक अपनी जिमेदारियों का सफल निर्वाह कर जनहित कार्यों में विशेष योगदान पर सम्मानित किया गया।
नगर की तीसरी प्रतिभा राजेश भूतड़ा को बचत योजना के व्यापक विस्तार एवं आर्थिक मार्गदर्शन के लिए एवम सविंदरजीत सिंह को भीनमाल क्षेत्र में नवाचार समय पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य, श्रमिक सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर नवाजा गया। नगर की चारों प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर बहुमान किया गया।

जनता की सेवा किसी पद की वास्तविक सार्थकता है
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे आज खुशी है कि भास्कर समूह ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए सेवा कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया है यह सम्मान देश की विकास यात्रा का एक उत्सव एवम जलसा है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा किसी पद की वास्तविक सार्थकता है।व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर बैठा हो वह सरलता, सादगी से अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूपेण निर्वाह करते सहज रूप से हुए महान एवं बड़ा बन सकता है। समूह ने केंद्रीय मंत्री सहित अतिथियों का आभार जताया। सम्मान समारोह से ब्यावर लौटने पर चारों प्रतिभाओं का नगर के विभिन्न स्थान पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
भामाशाह खेतपालियाँ बोले वर्धमान शिक्षण समिति करेगी डॉ नरेंद्र पारख का बहुमान
श्री वर्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष देश के नामी भामाशाह समाजसेवी श्री सुनील खेतपालिया ने अमर छत्तीसगढ़ के राजस्थान प्रदेश प्रमुख प्रकाश जैन से को एक विशेष भेंट के दौरान बताया कि डॉ नरेंद्र पारख का सम्मानित होना पूरे शिक्षण समिति सहित जिले के लिए गौरव का क्षण है। श्री खेतपालिया ने बताया कि संस्था के सेवा समर्पित ककर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व के घनी डॉ नरेंद्र पारख का बहुत जल्द एक विशेष समारोह में संस्था की ओर से शानदार बहुमान कर अभिनंदन किया जाएगा।देश के नामी समाज सेवी एवम ख्यातनाम भामाशाह श्री सुनील जी खेतपालिया ने अमर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित होते हुए बताया कि डॉ नरेंद्र पारख पर श्री वर्धमान शिक्षण समिति के संपूर्ण प्रबंधन सहित सारे पदाधिकारियों सहित संस्था सदस्यों को गहरा नाज है। ओजस्वी वक्ता डॉ नरेंद्र पारख कुशल एवम प्रभावी महामंत्री नेतृत्व में श्री वर्धमान शिक्षण समिति विकास एवम उन्नयन के नित नए आयाम की ओर गतिशील है। भामाशाह श्री सुनील खेतपालिया के साथ शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं शिक्षण समिति प्रबंधन ने डॉ पारख को बधाइयां देते हुए यशस्वी एवम मनस्वी भविष्य की शुभकामनाएं भी दी हैं।
आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट

