कांग्रेस जारी की जिलाध्यक्षों की सूची : रायपुर- बिलासपुर समेत 41 जिला अध्यक्ष हुए नियुक्त, देखें लिस्ट

कांग्रेस जारी की जिलाध्यक्षों की सूची : रायपुर- बिलासपुर समेत 41 जिला अध्यक्ष हुए नियुक्त, देखें लिस्ट

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद आखिकार अपने जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।

राजधानी रायपुर में शहर जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीकुमार शंकर मेनन के नाम पर मुहर लगी है। इसी तरह से रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पप्पू बंजारे को चुना गया है।

बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष सिधांशु मिश्रा और ग्रामीण में महेंद्र गंगोत्री को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सुकमा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

शुक्रवार देर शाम कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई है, जिसमें राज्य के 41 जिला संगठन अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

Chhattisgarh