बस्तर(अमर छत्तीसगढ) 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे 25 आत्मसमर्पित नक्सलियों को जिला जेल ले जाकर उनके परिजनों से मिलने की व्यवस्था की गई।
वर्षों बाद परिवारों से मिलने पर उनके चेहरे पर भावनाएं साफ दिखीं। प्रशासन का मानना है कि पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक सहयोग पुनर्वास की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस दौरान प्रशासन ने पूरी सतर्कता रखी, जबकि कई आत्मसमर्पित सदस्य अपने परिवारों के लिए फल, बिस्किट और अन्य सामान भी लेकर पहुंचे।

