सुरजपुर में हाथी का आतंक : घर में घुसकर पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट

सुरजपुर में हाथी का आतंक : घर में घुसकर पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर गजराज का आतंक देखने को मिला है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला। घटना करीब 2 बजे रात की है, जब पति-पत्नी एक साथ खलिहान में सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था। देर रात हाथी ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद लोगों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि वन विभाग हाथियों के सही लोकेशन की जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं।

Chhattisgarh