तहसील परिसर मे अधिवक्ता सम्मलेन सम्मान समारोह संपन्न…. वरिष्ठ अधिवक्ता के सी जैन, प्रशांत तिवारी सहित 4 अधिवक्ताओ का हुआ सम्मान

तहसील परिसर मे अधिवक्ता सम्मलेन सम्मान समारोह संपन्न…. वरिष्ठ अधिवक्ता के सी जैन, प्रशांत तिवारी सहित 4 अधिवक्ताओ का हुआ सम्मान

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 नवंबर।     तहसील राजस्व न्यायालय परिसर में अधिवक्ता सम्मेलन में सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन आयोजित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए तहसील अधिवक्ता परिवार के अधिवक्ता पंकज गुप्ता, अशोक श्रीवास द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता एम एल साहू, बृजमोहन जोशी, कामदेव वर्मा, स्वर्णकारजी के मार्गदर्शन मे अधिवक्ता सम्मलेन आयोजित किया गया।

जिसमे छ ग राज्य द्वारा बैरिस्टर छेदीलाल सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के नवनियुक्त सदस्य प्रशांत तिवारी के सम्मान के साथ-साथ उपभोक्ता फोरम के सदस्य आनंद वर्गीस वरिष्ठ अधिवक्ता नोटरी जगदीप गरचा, सात बार के कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुमार शर्मा का सम्मान किया गया।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी का भी सम्मान किया गया। आयोजन का आरंभ श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता के द्वारा छत्तीसगढ़ी राज्य गीत अरपा पैरी के धार के गायन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन एमएल साहू द्वारा दिया गया।

अधिवक्ता अमलेन्दु हाजरा द्वारा खेमचंद जैन, प्रशांत तिवारी सहित सभी का सम्मान किये । अतिथियों का जीवन परिचय दिया गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।

अधिवक्ता पंकज गुप्ता द्वारा अधिवक्ताओं में के हित में उनकी परेशानियों का व न्यायालय मे गैर अधिवक्ता,दलालो द्वारा अवैध रूप से किये जा रहे कार्यों को रोकने की दिशा मे सार्थक प्रयास व अन्य समस्याओ का समाधान किये जाने हेतु आग्रह किया।

जिस पर नवनियुक्त स्टेट बर काउंसिल के सदस्य प्रशांत तिवारी अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी चौधरी द्वारा इसका आवश्यक समाधान करने का आश्वासन दिया गया ।

वरिष्ठ अधिवक्ता के सी जैन द्वारा भी इस अवसर पर उद्बोधन दिया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ अधिवक्ता के जैन, प्रशांत तिवारी, आनंद वर्गीस, जे एस गरचा, महेंद्र कुमार शर्मा का तहसील अधिवक्ता परिवार द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में अधिवक्ता वीरेंद्र जैन व अभ्यास यादव द्वारा भी गीत की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता पंकज गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन बृजमोहन जोशी द्वारा किया गया ।

अधिवक्ता सम्मेलन सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण,बड़ी संख्या मे अधिवक्ता गण  सहित तहसील अधिवक्ता राजकुमार चंदेल, मनीष वर्मा, तोपेश देवांगन, भूमिका कुर्रे, संतोष साहू, निखिल मंगवानी, शिवकुमार साहू आदि अधिवक्ता गण दस्तावेज लेखक संघ के सदस्य, अधिवक्ता लिपिक, टाइपिस्ट व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी अधिवक्ता अशोक श्रीवास द्वारा दीं गई ।

Chhattisgarh