GST वार्षिक रिटर्न्स जीएसटीआर–9 एवं जीएसटीआर–9C पर सेमिनार का रायपुर में सफल आयोजन

GST वार्षिक रिटर्न्स जीएसटीआर–9 एवं जीएसटीआर–9C पर सेमिनार का रायपुर में सफल आयोजन

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 नवंबर। शाखा, केंद्रीय भारत क्षेत्रीय परिषद (CIRC) ऑफ ICAI द्वारा जीएसटीआर–9 एवं जीएसटीआर–9C विषय पर पूर्ण-दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन दिनांक 29 नवंबर 2025 को लोढ़ीपारा चौक, पंडरी, रायपुर में किया गया। सिए विकास गोलछा, आईसीएआई रायपुर के अध्यक्ष ने नेताया की कार्यक्रम CIRC ऑफ ICAI के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें वार्षिक रिटर्न, रिकन्सिलिएशन स्टेटमेंट एवं जीएसटी से संबंधित वाद-विवाद (Litigation Issues) पर व्यापक चर्चा की गई।

एडवोकेट निखिल अग्रवाल, आईटी बार प्रेसिडेंट ने बताया की जिस तरह सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में भागीदारी दी इसको ध्यान रखते हुए दिसंबर माह में भी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा जिससे GSTR 9 & 9c में आरही व्यावहारिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके ओर उचित समाधान सभी सदस्यो को मिल सके.

कार्यक्रम में विशेष अतिथि – सीए दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष, CIRC ऑफ ICAI की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जीएसटी अनुपालन में सटीकता एवं पारदर्शिता के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

तकनीकी सत्रों का सफल संचालन प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें मुख्य रूप से—

पहला सत्र सीए जयेंद्र कुमार तिवारी, सचिव, CIRC ऑफ ICAI,ने लिया जिन्होंने गस्त में होने वाले लिटीगेशन को कैसे फेस करें इसकी बारीक़यों को समझाया एवं एक्ट, रूल्स, सर्कुलर्स की विशेष पहलुओं पर सभी को अवगत कराया.

दूसरे सत्र में सीए रमणदीप सिंह भाटिया,ने GST वार्षिक रिटर्न्स GSTR 9 & GSTR 9C के प्रारूप की बारीक़यों के बारे में सभी को विस्तार से बताया एवं इनकी जानकारियों के श्रोत के बारे में सभी को अवगत कराया साथ ही वक्ताओं ने जीएसटी के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं, चुनौतियों तथा समाधान पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन सेशन सीए निकिता जैन ने अत्यंत कुशलता से किया, जिसने संपूर्ण सत्र को सुव्यवस्थित और संवादात्मक बनाए रखा।कार्यक्रम का आयोजन एवं निम्न द्वारा किया गया— सीए विकस गोलछा, अध्यक्ष, ICAI रायपुर शाखा, एडवोकेट निखिल अग्रवाल, अध्यक्ष, IT बार एसोसिएशन, रायपुर, इसके अतिरिक्त ICAI रायपुर शाखा की प्रबंध समिति के सदस्य—
सीए रश्मि वर्मा, सीए रवि जैन, सीए संस्कार अग्रवाल, सीए ऋषिकेश यादव, सीए यूसुफ दाऊदी, सीए प्रदीप गोयल, सिए शीतल काला एवं सीए आयुषी गर्ग—ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सिए रवि जैन एवं सिए युसूफ दाऊदी द्वारा स्पीकर्स, गेस्ट एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सभी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनायें दी.

Chhattisgarh