बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान हुए शहीद

बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान हुए शहीद

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 3 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, पिछले दो घन्टे से मुठभेड़ जारी है। इस दौरान अब तक 7 माओवादी ढेर हुए हैं जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मुठभेड़ में दो DRG जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। वहीं दो से अधिक जवान घायल हो गए हैं।

मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शव के साथ ही 303 के साथ SLR राइफलें बारमद हुआ है। मुठभेड़ में DRG के दो जवान प्रधान आरक्षक मोनू वड़दी और आरक्षक दुकारु गोंदे शहीद हुए हैं। वहीं जवान सोमदेव यादव घायल हैं।

मुठभेड़ DRG, STF,कोबरा और CRPF जवानों के साथ अब भी जारी है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, इलाके में सर्चिंग अभी भी जारी है।

मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है। जवानों ने नक्सलियों के घेरे को तोड़ा।

Chhattisgarh