राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 4 दिसम्बर। जैसे-जैसे आधुनिक युग की सुविधा बढ़ रही है, उतना ही शातिर लोग अन्यान्न तरीके से लोगों के तन, मन एवं धन को क्षति पहुंचा रहे हैं। पेंशनर्स साथी उम्र दराज होने के साथ ही साइबर क्राइम के चंगुल में भी फंस रहे हैं। खाता धारक की राशि खाते से निकाल ली जाती है तथा खाताधारक को जानकारी भी नहीं होती है।
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीआर देवांगन, महासचिव केपी सिंह, संगठन सचिव एनएल देवांगन एवं तहसील अध्यक्ष बीटी वाल्दे के साथ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा से भेंट कर निवेदन किया। इस तरह के साइबर क्राइम से बचाव हेतु पेंशनर्स साथियों को उचित दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रशस्त करें।
एसपी ने निवेदन सहर्ष स्वीकार करते हुए दिनांक 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को समय 1:00 बजे आवश्यक दिशा निर्देश हेतु तीन-चार पुलिस विभाग के अधिकारियों को पेंशनर्स की बैठक में आधे घंटे की उद्बोधन हेतु सहमति प्रदान की गई है।
अतः समस्त पेंशनर्स साथियों से आग्रह है कि, जिले की बैठक दिनांक को आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति देवें ताकि आपके खाते की धनराशि आपकी जानकारी के बगैर को भी व्यक्ति निकाल कर अपव्यय ना कर सके।

