राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ), 04 दिसंबर 2025
अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी के अधिकारी कर्मचारी जिला कार्यकारिणी के गठन जिला मुख्यालय मोहला के लोक जनशक्ति सामुदायिक भवन में रविवार 29 नवंबर को किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से श्री अमर सिंह ठाकुर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति सेवानिवृत्त आईपीएस जेआर ठाकुर को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। सामाजिक प्रतिनिधियों ने इसके अलावा जेआर मार्गे, दौलत कारटे एवं फुलबाई आर्य को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार तारम सचिव, पीआर नायक कोषाध्यक्ष बनाए गये है।
इसी तरह एमआर नायक, तुला राम पिस्दा एवं काशी राम रावटे को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चेतन लाल भंडारी, डीएल भुआर्य, सोमनाथ भंडारी, महेंद्र सिंह गोआर्य, केमन लाल माहले, एन आर ढालेन्द्र, घना राम भूआर्य, लिखन लाल गावरे, लाला राम भूआर्य एवं भगत राम भंडारी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये है।
इस अवसर पर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्ति जेआर ठाकुर एवं निर्वाचन अधिकारी जेआर मार्गे के दिशा-निर्देशन मेें सामाजिक नियमावली एवं बॉयलज के अनुसार पारदर्शी तरीके से सम्पन्न किया गया।

