रायगढ़ गोलीकांड में बड़ा खुलासा : आरक्षक को गोली मारने वाले ने पहले इंस्पेक्टर को था दौड़ाया, बर्खास्त होने के बाद वापिस की ड्यूटी ज्वाइन, सवालों के घेरे में विभाग

रायगढ़ गोलीकांड में बड़ा खुलासा : आरक्षक को गोली मारने वाले ने पहले इंस्पेक्टर को था दौड़ाया, बर्खास्त होने के बाद वापिस की ड्यूटी ज्वाइन, सवालों के घेरे में विभाग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे मंडल में हुए गोलीकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिस आरक्षक ने दूसरे हेड कांस्टेबल पी.के. मिश्रा को गोलीमार कर हत्या की, उसने इससे पहले बिलासपुर में एक RPF इंस्पेक्टर को तलवार लेकर दौड़ाया था।

इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन बाद में आरोपी आरक्षक ने अपील कर वापिस ड्यूटी ज्वाइन कर ली और अब उसने अपने ही एक साथी आरक्षक को मौत के घाट उतार दिया।

गोलीकांड की पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते समय अजीब हरकत करते नजर आता है। वह हर एक राउंड फायर के बाद वहां गोल घूमकर चारों तरफ देखता था और फिर से गोली मारता था।

फायरिंग के दौरान वहां कई लोग मौजूद भी थे, लेकिन डर के चलते किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की. सनकी आरक्षक की पिस्तौल में 10 गोलियां थी। ऐसे में किसी द्वारा रोकने की कोशिश पर वह उनपर भी गोली चला सकता था।

आरोपी आरक्षक कुमार सिंह लादेर ने अपने साथी आरक्षक की हत्या के बाद पहले कबूलनामा लिखा।कबूलनामें में उसने लिखा- मैंने अपने परमित्र को गोली मार दी।

हत्या के बाद भी आरोपी आरक्षक थाने में ऐसे काम करता रहा, मानो कुछ हुआ ही नहीं हो. आरोपी आरक्षक के बरताव को देखकर और पूर्व में इंस्पेक्टर से किए गए बरताव को देखा जाए, उसके मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक सनकी इंसान है, जिसने एक से अधिक बार अपने साथियों पर जानलेवा हमला किया और अंततः एक की जान ले ली। बिलासपुर में जिन इंस्पेक्टर पर उसने हमला किया था, वे वर्तमान में रायपुर रेलवे मंडल में पदस्थ हैं।

Chhattisgarh