राजनांदगांव फुटबॉल लीग (RFL) – 2026 का आयोजन

राजनांदगांव फुटबॉल लीग (RFL) – 2026 का आयोजन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 7 दिसम्बर। फुटबॉल लीग (RFL) – 2026” का आयोजन आगामी 1 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड, राजनांदगांव में किया जाएगा। यह फ्लड लाइट 7-ए-साइड फुटबॉल लीग का दूसरा वर्ष है, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा।
▪️12 फ्रेंचाइजी और 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
     इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 12 फ्रेंचाइजी और 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। आयोजन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, वहीं खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में दर्शक के रूप में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब लाइव पर भी किया जाएगा, ताकि बाहर के दर्शक भी इस लीग का आनंद ले सकें।

टीमों की नीलामी 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को होगी, जबकि खिलाड़ियों का पंजीयन 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) तक किया जाएगा। फ्रेंचाइजी शुल्क 25,000 रुपये एवं खिलाड़ी पंजीयन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि केवल राजनांदगांव, खैरागढ़ एवं मोहला-मानपुर जिले के खिलाड़ी ही इसमें पंजीयन कर सकेंगे।

टीम ओनरशिप, स्पॉन्सरशिप एवं अन्य जानकारी के लिए विक्की साहू: 94255-77589, अमन वर्मा: 93402-08882 से संपर्क किया जा सकता है। “खेलों को अपनाइए, स्वास्थ्य और संस्कार को बचाइए, नशे से दूर रहे, खेलों से जुड़ें।”

Chhattisgarh