सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती है इसलिए प्रतिदिन लिमिट तय किया- प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू

सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती है इसलिए प्रतिदिन लिमिट तय किया- प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 11 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने राज्य की  भाजपा सरकार की नियत पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती है इसलिए प्रतिदिन का जो लिमिट तय किया है ।उससे अंतिमतिथि तक धान खरीदी होना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहले से ही किसान रकबा के गायब होने ओर गिरदावरी के नाम से परेशान है। सरकार अपनी खामियों को सुधार नहीं पा रही है वहीं कटाई और मिजाई होने के बाद किसानों को धान बेचने के लिए टोकन हासिल करने जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसानों को कई कोई दिन टोकन नहीं मिल रहा है। ऊपर से तुर्रा यह है कि सरकार ने धान खरीदी का जो लिमिट तय किया है वह काफी कम है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित लिमिट के मुताबिक खरीदी होते रही तो अंतिम तिथि तक किसान धान नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धान खरीदी में तरह तरह के रोड़े लगा रही है ताकि उसकी असफलता से पर्दा न उठे। उन्होंने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और मोदी की गारंटी के तहत गांव में ही तत्काल भुगतान व्यवस्था करने की मांग की है।

Chhattisgarh