रायपुर(अमर छत्तीसगढ)13 दिसम्बर। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी और मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। श्री नबीन बिहार के बांकेपुर विधानसभा से अपने प्रतिद्वंदी से 51936 मतों से जीते हैं। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ( एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रीमण्डल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी थी।
बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना) सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि राजधानी-क्षेत्र में भाजपा के लिए सुरक्षित गढ़ मानी जाती है। यह सीट मुख्यतः शहरी इलाका है जहाँ कायस्थ समुदाय की संख्या तुलनात्मक रूप से अधिक है, और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कायस्थ वोट बैंक एक निर्णायक भूमिका निभाता है।

यह सीट पहले भी भाजपा-परिवार के लिए मजबूत रही है। नितिन नबीन भाजपा के पांच बार के विधायक हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं।

