नाकोड़ा राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 14 दिसम्बर।
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)
जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर प्रभु पारसनाथ के अवतरण दिवस पर नाकोड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में 03 दिवसीय भव्य मेला का आयोजन पूरे भक्ति भावो से किया गया। इस मेले में के दूसरे दिन लोगों का जबरदस्त जोरदार भक्ति भाव एवम दादा के प्रति समर्पण भाव देखने को मिले।

आज रात होगी विराट भजन संध्या,बहेगी भक्ति की बयार
रविवार रात 07 बजे मुख्य मंदिर परिसर के बाहर देश के विख्यात गायक अनिल सालेचा मुंबई एवं भक्ति भजन सम्राट गायक वैभव बाघमार की भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है। दोनों विख्यात गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्री भैरव दादा को लगातार 5 घंटे तक रिझायेंगे। मुख्य मंदिर में शाम को 1008 दीपक से भगवान की आरती होगी।पूरा मंदिर देर रात से अल सवेरे तक खुला रहेगा। लगभग 12:15 बजे देशभर से आए नाकोड़ा के अन्य श्रद्धालु भक्त मुख्य मंदिर परिसर में अपने भजनों से भक्तों को भक्ति में गहरे गोते लगवाएंगे।

महापूजन में उमड़ेगा भक्ति का सागर
सोमवार दोपहर तीर्थ में भगवान श्री पार्श्वनाथ की अधिष्टायक देवी श्री पार्श्व पद्मावती देवी का महापूजन होगा। लगभग 03 घंटे से ज्यादा चलने वाले महापूजन में देश भर के भक्त श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

ब्यावर के अरिहंत काकरिया सहित गायकों की भक्ति संध्या कल
एक शाम श्री पार्श्व भैरव दादा के नाम सोमवार शाम में ख्यातनाम गायक अरिहंत कांकरिया ब्यावर,सहायक गायक सेजल दोसी,पायल राणावत के साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। तेला तप के 1300 तपस्वियों का बहुमान मंगलवार को होगा। ये सभी तपस्वी गत तीन दिनों से केवल गर्म पानी के आधार पर तेला अठम तप से अपनी आत्मा को कुंदन बनाने में जुटे हुए हैं।


