आठ मुमुक्षुओं के दीक्षा महोत्सव के पत्रिका लेखन का कार्यक्रम संपन्न

आठ मुमुक्षुओं के दीक्षा महोत्सव के पत्रिका लेखन का कार्यक्रम संपन्न

रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 23 दिसम्बर। श्री अभिनंदन स्वामी जिनालय परिसर, आम्रपाली में आठ मुमुक्षुओं के दीक्षा महोत्सव के पत्रिका लेखन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह भव्य दीक्षा महोत्सव दीक्षा धर्म के महानायक अध्यात्म सम्राट पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय योगतिलक सुरीश्वर जी महाराज के पावन निश्रा मे मुंबई की बोरीवली में दिनांक 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगा ।

कार्यक्रम के संयोजक बंटी कोचर ने बताया कि रायपुर के 100 साल के इतिहास में पहली बार एक साथ एक मंडप में एक गुरूदेव के पास रायपुर की 8 दीक्षा होने जा रही है. मुंबई में होने वाली 63 दीक्षा महोत्सव में रायपुर से दीक्षा लेने वाले पुण्यशाली श्री शैलेंद्र सकलेचा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती एकता सकलेचा, श्री आशीष सुराणा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रितु सुराणा एवं उनके दो पुत्र आर्यन सुराणा एवं आयुष सुराणा, v3 कैस्केड आम्रपाली निवासी साथ ही तनिष सोनीगरा पुत्र श्री प्रमोद सोनीगरा एवं नगरी निवासी कुमारी सुरभि भंसाली संयम जीवन ग्रहण करने जा रहे हैं ।


सकल जैन समाज द्वारा सभी दीक्षार्थीयों का भव्य वर्षीदान वरगोडा एवं बहुमान 25 एवं 26 जनवरी को रायपुर दादाबाड़ी एवं इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में भव्य कार्यक्रम में संपन्न होगा. उपरोक्त कार्यक्रम मैं देश के ख्याति नाम भक्ति गायक श्री मनन संघवी अपनी प्रस्तुति देंगे । आज पत्रिका लेखन के पूर्व शांति कल्याण जैन संघ के आराधकों द्वारा श्री शांतिनाथ भगवान की स्नात्र पूजा कराई गई ।

इस अवसर पर रूपचंद ललवानी, मल्लीचंद बैद, प्रकाश सुराणा, गौतमचंद संकलेचा, अभय भंसाली, रितेश सुराणा, कपूर भंसाली, धनराज बैद, श्रीमती पुष्पादेवी सोनीगरा, प्रमोद सोनीगरा आदि उपस्थित थे.

Chhattisgarh