एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गिरफ्तार : कल्याण कॉलेज में उपद्रव के बाद था फरार, पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गिरफ्तार : कल्याण कॉलेज में उपद्रव के बाद था फरार, पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 14 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित कल्याण कॉलेज में हुए उपद्रव के मामले में फरार चल रहे एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकाश कनौजे की गिरफ्तारी नागपुर से की गई, जिसके बाद उसे दुर्ग लाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल, कल्याण कॉलेज में प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर कार्यालयीन पेपर को नुकसान पहुंचाने और नेम प्लेट पर स्याही फेंकने, प्रिंसिपल को जूते की माला पहनाने के मामले में आकाश कनौजे सहित 06 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

Chhattisgarh