अवैध रेत परिवहन पर एक्शन : पलारी में राजस्व विभाग ने 9 ट्रैक्टर किया जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

अवैध रेत परिवहन पर एक्शन : पलारी में राजस्व विभाग ने 9 ट्रैक्टर किया जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 18 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत कारोबार पर नकेल कसते हुए राजस्व विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद पलारी क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पलारी राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 9 ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त किया। सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

Chhattisgarh