नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ) 18 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जवान सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी कैंप में पदस्थ था।
एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, इस मामले में जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम सचिन कुमार है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी BSF कैंप में पदस्थ था।
बीएसएफ जवान ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में BSF के साथी जवानों से पूछताछ में जुटी हुई है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

