ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 18 दिसम्बर
(प्रकाश जैन)
देश विदेश में महातीर्थ में शुमार प्रख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा जी के प्रति पूरी दुनिया में रह रहे 36 कौम के वर्गों में गहरी श्रद्धा आस्था समर्पण भावों में गत 02 दशक से तेजी से बढ़ोतरी आई है।
ये सब तीर्थ मे स्थापित महान चमत्कारी देवों के देव श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव का अदभूत चमत्कार है। यूवा वर्ग वर्ष पर्यन्त दर्शन पूजा अर्चना कर डमरू वाले दरबार में अपनी भक्तिमय हाजिरी देते ही है। वहीं युवा वर्ग पैदल पहुंच कर श्री पार्श्व भैरव के चरणों में अपनी भावना प्रकट कर दिव्य शांति की अनुभूति में गहरी डुबकियां लगाते है।

ऐसा ही संपना बुना ब्यावर नगर के विभिन्न जातियों से जुड़े 05 युवाओं ने,और बुधवार अल सवेरे मेवाड़ी गेट बाहर से इस महाजन्नत मे अपनी मुरादों को लेकर पूरे उत्साह उमंग से पैदल चल पड़े।
पैदल यात्राओं का किया स्वागत, अभिनंदन,बढ़ाया उत्साह
श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार संस्था से जुड़े पांच युवा साथियों का एक दल बुधवार अल सवेरे नगर में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे एवं वहां स्थापित लोक देवता बाबा रामदेव जी एवं श्री नाकोड़ा भैरव देव सहित मंदिर में विराजित सभी प्रतिमाओं के दर्शन कर दिव्य आशीर्वाद लेकर नाकोड़ा के लिए जय जयकारों के बीच नाकोड़ा के लिए कूच कर गए।
इस मौके पर पैदल यात्रियों सहित नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार संस्था के सदस्यों ने समूचे क्षेत्र को श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री नाकोड़ा भैरव देव, श्री काला गोरा भैरव देव,बाबा रामदेव माता पद्मावती की जय जयकारों के बीच दल को रवाना किया। जवानों होने से पहले संस्था यह सदस्यों ने जय जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजा दिया।
नाकोड़ा पैदल जाने वाले पद यात्रियों में सर्व श्री सज्जन सांखला,संजय जैन, कमल शर्मा, आशीष जैन, किशन शारडा थे। इन सभी का श्री नाकोड़ा बटुक भैरव संस्था परिवार द्वारा ढोल ढमाको के साथ माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत बहुमान किया गया ।साथी ही तीर्थ पैदल यात्रियों के सम्मान में अनुमोदना करते हुए अनुमोदना अनुमोदना बारंबार केसरिया, केसरिया आज मारो रंग केसरिया से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।


07 दिन में पूरी होगी तीर्थ यात्रा
ब्यावर से गए पांचो युवा बयावर से नाकोड़ा लगभग 275 किलोमीटर की दूरी को 07 दिन में पूरी कर लेंगे। पदयात्रीआज ब्यावर से लगभग 50 किलोमीटर पद यात्रा करते हुए बर निम्बाज से जैतारण पहुंचे। उल्लेखनीय रहे कि पांचों यात्री नाकोड़ा तीर्थ की 03 बार पैदल यात्रा कर चुके हैं। ये सब श्री नाकोड़ा भैरव दादा के प्रति अपार श्रद्धा भक्ति का परिचायक हैं।
नाकोड़ा तीर्थ भी करेगा बहुमान
नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि पदयात्रियो का नाकोड़ा महातीर्थ में पहुंचने पर पद यात्रियों की तीर्थ प्रबंधन द्वारा अगुवाई करते हुए बहुमान एवम सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान जलसे में श्रीनगर बटुक भैरव परिवार के सदस्य एवं नगर के श्रद्धालु गण शिरकत करेंगे।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

