रायपुर(अमर छत्तीसगढ) । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर देर रात पुलिस ने रेड मारी। क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरा। उस समय रवि अपने घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से वह भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया। उसकी तलाशी के न दौरान शराब, गांजा और सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया।
पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि, रवि साहू के खिलाफ अब तक 79 मामले दर्ज हैं।
इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं। वह कई बार जिला बदर भी हो चुका है। जेल से छूटने के बाद वह फिर से गांजा-शराब की तस्करी और जुआ-सट्टा का संचालन करने लगता है।

