ऐलसवेयर होटल में जमकर मारपीट : लाठी- डंडो से की युवक की पिटाई, गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

ऐलसवेयर होटल में जमकर मारपीट : लाठी- डंडो से की युवक की पिटाई, गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 21 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ के नया रायपुर के ऐलसवेयर होटल के हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी में 2 गुटों में जमकर मारपीट हो गई। राहुल गवली गैंग ने पार्टी में मौजूद शुभम लेखवानी पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया और होटल परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ऐलसवेयर होटल में हाई- प्रोफाइल टेक्नो पार्टी आयोजित की गई थी। जहां तेज संगीत के बीच दोनों गुटों में अचानक कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

जिसके बाद आरोपियों ने खुलेआम लाठी और डंडों से हमला कर दिया। जिससे पार्टी का माहौल पूरी तरह भयावह हो गया। इस अफरा-तफरी के बीच बदमाशों ने कई वाहन तोड़ दिए।

Chhattisgarh