ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 21 दिसम्बर।
नानेश पट्टधर, संयम सुमेरु जैनाचार्य प्रवर श्री विजयराज जी म.सा.के अनन्य भक्त, सुश्रावक पन्ना कॉलोनी के निर्माता निर्देशक पूज्य श्री पन्नालाल जी सा लोढ़ा (सुपुत्र स्व. श्री मान रिखबचंद जी सा लोढ़ा) का एकाएक देहावसान 21 दिसंबर 2025, रविवार सवेरे 9.15 बजे हो गया।
दिवंगत पुण्यात्मा ने अंतिम सांस नवकार महामंत्र का पुण्य स्मरण करते हुए ली,वे गत 04 वर्षों से अस्वस्थ होने के डॉ के परामर्श से घर पर ही उपचार रत होने के बाबजूद स्वाध्याय एवम धर्म ध्यान में लीन रहते रहते थे।

श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ ने खो दिया कर्मठ व्यक्तित्व
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ में एक लोह पुरुष व्यक्तित्व को को खो दिया है।जैसे ही संघ को कर्मठ व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी श्री लोढ़ा के देहावसान के समाचार मिले संघ स्तब्ध रह गया समूचे संघ सहित जैन समाज एवम पन्ना एवम विनोद कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके देहावसान से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। समाज ने एक कर्मठ सेवा समर्पित योद्धा को खो दिया है।
साधु संतों की सेवा में उन जैसा कोई सानी नहीं था
जैन धर्म के तीन महान आचार्यों की सेवा में रहने वाले लोढ़ा परिवार के लौह पुरुष ब्यावर जिले के लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक जाने माने व्यवसाई श्री पन्नालाल जी लोढ़ा समाज के हर कार्यों में तन,मन एवम धन से समर्पित रहते थे। वे नवकार भवन एवम संघ के उन्नयन एवम विकास के पर्याय थे। शांत क्रांति संघ के उन्नयन एवं विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
सुपुत्र एवं सुपौत्रों को मिले विरासत में धर्म एवम सेवा के संस्कार
सुश्रावक श्री लोढ़ा को समाज एवम व्यायार जगत में पन्ना भाई एवं पन्न जी के नाम से पुकारा जाता था,जाना जाता था। वह समाज एवम परिवार की हर समस्याओं के लिए आगे खड़े रहते थे। वे हर समस्या के एक राम बाण समाधान थे। उन्होंने अपने सभी सुपुत्रों एवं सुपौत्रों में संस्कार कूट-कूट के भरे थे। उनके बड़े सुपुत्र श्री सुरेंद्र जी एवम सुपोत्र पंकज एवम महेंद्र बाबू सहित पूरे परिवार में उन्होंने धार्मिक एवम सेवा के संस्कार का जबरदस्त बीजारोपण किया था।सभी सुपुत्र एवम सुपौत्र सेवा एवम धर्म के कार्यों में सेवा समर्पित हैं।
अंतिम संस्कार यात्रा कल सवेरे पन्ना कॉलोनी से
दिवंगत श्री लोढ़ा की अंतिम मोक्ष यात्रा कल 22 दिसम्बर,2025 सोमवार को सवेरे 09.15 बजे उनके निवास स्थान पन्ना कॉलोनी से रवाना होकर मुक्तिधाम जाएगी।
पुण्यात्मा अपने चरम परम लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करे
वीर प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अति शीघ्र अपने चरम एवं परम लक्ष्य की ओर गतिशील करें। साथ ही शासन देव शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवम साहस प्रदान करें।
दी जा सकती है संवेदनाएं…
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के संस्थापक कोषाध्यक्ष,धर्मनिष्ठ सुश्रावक सेठ साहब श्री पन्नालाल जी लोढ़ा के देहावसान पर संवेदनाएं मोबाइल नंबर 7597287885व 9462471676 एवम 94602 94023 एवम पर प्रेषित की जा सकती हैं।
प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

