ब्लू वॉटर में मिली लाश : लाश के धड़ से सिर गायब, जांच में जुटी पुलिस

ब्लू वॉटर में मिली लाश : लाश के धड़ से सिर गायब, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लू वॉटर इलाके में हड़कंप मच गया। जब पानी में एक अज्ञात व्यक्ति की सर कटी लाश तैरती हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक का सिर गायब होने से यह मामला बेहद गंभीर और सनसनीखेज बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत और सिर के गायब होने को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Chhattisgarh