सनकी बॉयफ्रेंड की करतूत : दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो गर्लफ्रेंड को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी से UP से गिरफ्तार

सनकी बॉयफ्रेंड की करतूत : दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो गर्लफ्रेंड को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी से UP से गिरफ्तार

भिलाई(अमर छत्तीसगढ) 22 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सनकी बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाइक से लाकर रायपुर में फेंका और फरार हो गया। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट दिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात को सुसाइड बताने के लिए नाबालिग के मोबाइल से आत्महत्या करने जैसे चैट भी किए।

पुलिस ने नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर भी है। रायपुर के 11 मकानों में 60 लाख के जेवरों की चोरी कर चुका है।

Chhattisgarh