कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 24 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर हुई घटना के विरोध में सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के बीच 19 धर्मांतरित लोगों ने घर वापसी की है।
आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिखली में 19 धर्मांतरित सदस्यों ने शीतला मंदिर में पूजा कर मूल धर्म में वापसी की। इस दौरान गांव के गायता, पटेल एवं समाज प्रमुखों ने धर्मांतरित लोगों का मूल धर्म में पुनः आने पर स्वागत किया।
वहीं कांकेर जिले के आमाबेड़ा में फिर से विवाद हो गया है। धर्मांतरित महिला से मूल हिंदू धर्म में वापसी करने की बात कही गई। महिला के मना करने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने महिला के घर में जमकर तोड़फोड़ की। शांति बहाल होने के बाद फिर से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।

