ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 24 दिसम्बर।
(आशीष जैन)
जैन जगत की विरल विभूति, नानेश पट्टधर,संयम सुमेरु, राष्ट्र संत जैंनाचार्य प्रवर विजयराज जी म.सा.का होली चातुर्मास गढ़सिवाना में होगा।
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस राजू भाई भुरट होसपेट ने बताया कि आशय की घोषणा स्वयं जैनाचार्य भगवन विजयराज जी महाराज ने जोधपुर में की। घोषणा का हर्ष हर्ष जय जय, वंदे विरम वंदे विरम से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्यावर सहित देश भर के श्रद्धालुओं ने प्रभु महावीर,नाना गुरु विजय गुरु की जय जयकारों से धर्म सभा को गूंजा दिया।
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश जैन एवं स्थानीय संघ अध्यक्ष समाज सेवी संपत राज ढेड़ीया ने बताया कि संयम सुमेरु जैनाचार्य प्रवर विजयराज जी महाराज के 2026 के ब्यावर चातुर्मास हेतु पुरजोर विनती गत जयपुर वर्षावास से पुरजोर जारी है।
ब्यावर से 2026 के वर्षा कालीन वर्षा वास को लेकर सूबे की राजधानी जयपुर में नगर से संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भामाशाह राजेंद्र कर्णावट एवम संघ प्रमुख हुकमीचंद सिंगी ने कई बार भारी तादाद में जयपुर पहुंचकर गुरु चरणों में ब्यावर पधारने की जोरदार आग्रह किया। गढ़सिवाना होली चातुर्मास की घोषणा से ब्यावर चातुर्मास की आस जगी है।
साधुमार्गी शांत क्रांति संघ में छाई खुशियां
होली चातुर्मास की घोषणा का ब्यावर के जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में संघ सिरमौर श्री ढेड़ीया के नेतृत्व में संघ प्रमुखों ने मिलकर खुशियां बांटी,एवम एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मुंह मीठा कराया।इस मौके पर संघ संरक्षक उतम चंद छलानी,महामंत्री कमल छलानी,कार्यकारी अध्यक्ष पारसमल जैन, गणपतराज लोढ़ा,
विजयराज छलानी सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

