बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 25 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CBI ने डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं।
कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर डाक विभाग सहित शहर में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की जांच जारी है।

