धर्मांतरण पर सीएम साय का बयान : बोले- अशिक्षा, गरीबी और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं

धर्मांतरण पर सीएम साय का बयान : बोले- अशिक्षा, गरीबी और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 दिसम्बर। धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ बंद और पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, धर्मांतरण होना ठीक बात नहीं है। हमारा भारत धर्म निरपेक्ष्य देश है। जबरदस्ती धर्मांतरण का होना उचित नहीं है। लोगों का बहला फुसला कर धर्मांतरण नहीं होना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज छत्तीसगढ़ में 115 अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है।

इस मौके पर छग के शहरी क्षेत्रों में 115 जगह अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किए हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। छग आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस की तरह मनाया जा रहा है।

Chhattisgarh