रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 26 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2019 में निहित प्रावधान के अधीन, विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा अनुशंसित शिक्षक, एल.बी. (बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) ई संवर्ग वेतनमान रूपये 9300-34800 ग्रेड वेतन 4200/- को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से व्याख्याता एल.बी. ई संवर्ग वेतनमान रूपये 9300-34800 ग्रेड वेतन 4300/- वेतन मेट्रिक्स लेवल-09 में पदोन्नत कर दिया है।








