इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

अम्बिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 दिसम्बर। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 471/25, धारा 353(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने इसकी शिकायत सीतापुर थाने में की थी। जिसमें इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो पर शासकीय भूमि व आंगनबाड़ी कार्य को लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है।

जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया।

आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं. जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।

Chhattisgarh