ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 26 दिसम्बर।
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन नानक श्रावक समिति के संघनायक, सामायिक साधना के प्रबल प्रेरक गुरुदेव प्रियदर्शन मुनि का शुक्रवार को अपने शिष्य मंडली के साथ ससंघ अजमेरी गेट से भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
शुक्रवार सवेरे संघनायक गुरुदेव प्रिय दर्शन मुनि सा अपने सहयोगी संतों के साथ अजमेर रोड स्थित रीको हाउसिंग बोर्ड से पैदल विहार कर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पिपलिया बाजार स्थित जैन स्थानक में भव्य मंगल प्रवेश किया।
श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने हाउसिंग बोर्ड से एक जुलूस के रूप में प्रभु महावीर,श्री पन्ना गुरु श्री सोहन गुरु की जय जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। त्रिशुला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की,भगवान महावीर का दिव्य संदेश जियो और जीने दो के उद्घोषों से समूचा मंगल प्रवेश मार्ग गूंज उठा।
संघनायक का जैन स्थानक पिपलिया बाजार पहुंचने पर संघ सिरमौर महेंद्र सांखला के नेतृत्व में संघ पदाधिकारीयों सहित श्रद्धालुओं ने जय जयकारों के साथ वंदन नमन करते हुए मंगल प्रवेश करवाया।

श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रतनलाल भंसाली ने बताया कि गुरुदेव प्रियदर्शन मुनि सा ने अपना जयपुर वर्षाकालीन वर्षावास पूर्ण कर जिनवाणी डंका बजाते हुए ब्यावर नगर में पदार्पण किया।

भगवान महावीर के दिव्य संदेशों का जगा रहे हैं अलख
संघनायक प्रियदर्शन मुनि सा अपने संत मंडल के साथ जयपुर से उग्र विहार कर जयपुर,अजमेर, ब्यावर जिले के गांव गांव ढाणी ढाणी में अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के दिव्य संदेशों का अलग जागते हुए जैन समाज ब्यावर के आग्रह पर ब्यावर पहुंचे।उनका ब्यावर में अल्पकालिक प्रवास रहेगा। प्रवास के तहत गुरु भगवन बरेली जैन स्थानक में विराजेंगे।नित्य प्रति 9:00 बजे उनके मुखारविंद से जिनवाणी की पावन बरखा प्रवचन के तहत जैन स्थानक पिपलिया बाजार में करेंगे।

