ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 27 दिसम्बर।
(प्रकाश जैन)
देश विदेश में जैन धर्म के के ख्यातनाम तीर्थ नाकोड़ा महातीर्थ के प्रति गहरी आस्था एवम श्रद्धा निरंतर का कारवां सतत बढ़ता ही जा रहा है। श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ की महिमा अपरंपार है। श्री नाकोड़ा महातीर्थ में स्थापित श्री महान चमत्कारी श्री नाकोड़ा भैरवदेव की महिमा एवं चमत्कारों से विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों में श्रद्धा आस्था भक्ति समर्पण भाव तेजी से बढ़ते जा रहे है।
इसी श्रद्धा भक्ति को अपनी भावनाओं में पिरोया है हाल निवासी हांगकांग मूलत अजमेर निवासी राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व उप सचिव स्व.श्री भागचंद जी प्रेम देवी जी बरडिया के सुपौत्र यूवाचेता अक्षत हीना जैन ने।
श्री नाकोड़ा भैरव दादा की महर एवम कृपा से युवाचेता अक्षत हीना ने अपने पुत्र “नक्श” व “अखी” होने की अपार खुशी में ये संघ यात्रा आयोजित की हैं। जिसे बरडिया परिवार के निकटतम रिश्तेदारों ने यात्रा को एक नया आयाम देकर बरडिया परिवार की अंतर की गहराइयों से अनंत अंनत अनुमोदना की है।
दादावाड़ी मालपुरा में करेंगे दर्शन,तिहारी में होगा स्वागत
धार्मिक संघ यात्रा में ब्यावर सहित हांगकांग, मुंबई, अहमदाबाद,णजयपुर किशनगढ़, अजमेर,तिहारी के भक्त गण शामिल है। 61सदस्य विशेष जत्था जयपुर के लब्ध प्रतिष्ठित श्रावक समाज सेवी श्री सुनील जी मंजू जी जैन के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात्रि को सूबे की राजधानी जयपुर से महामंत्र नवकार की स्वर लहरियों को गूंजाते हुए श्री नाकोडा पार्श्व भैरव दादा की जय जयकारों के दिव्य उद्घोषों के साथ नाकोड़ा महातीर्थ के लिए रवाना हुआ।
नाकोड़ा के लिए निकला यह संघ शुक्रवार देर रात्रि को जैन दादावाड़ी मालपुरा पहुंचा। शनिवार सवेरे मालपुरा स्थित दादावाड़ी में पूजा अर्चना,भक्ति कर
अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के पास छोटे से गांव तिहारी गांव जायेगा। जहां क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता,समाज सेवी श्री सज्जनसिंह जी वर्धमान जी गौरव जी कोठारी परिवार सहित ग्रामवासी इस दल का सम्मान एवम स्वागत करेगा।

ब्यावर में दल का होगा बहुमान
नाकोड़ा महातीर्थ पर जाने इस विशेष जत्थे के आयोजक बरडिया परिवार का ब्यावर के लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक समाजसेवी प्रकाश नीरू जैन के नेतृत्व में उदयपुर रोड स्थित राजस्थान के ख्यातनाम रिसोर्ट “सूरज स्वाद री ढाणी” में आयोजित विशेष जलसे में
ढोल ढमाकों के साथ भव्य अगुवाई करते हुए स्वागत एवम बहुमान किया जाएगा।
नाकोडा में रविवार अलभोर बहेगी भक्ति की बयार
दल जयपुर से नाकोड़ा तक पूरे रास्ते में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरवदादा की भक्ति करता हुआ आज शनिवार देर रात्रि नाकोड़ा पहुंचेगा।
रविवार अलभोर यह दल मुख्य मंदिर के बाहर श्री पार्श्व इकतीसा,श्री भैरव चालीसा का सामूहिक पाठ एवम श्री पार्श्व भैरव भक्ति में मुख्य मंदिर के पट्ट खुलने तक गहरे गोते लगाते हुए भक्ति की बयार बहाएगा।
करेंगे पूजा अर्चना,लेंगे आरती में हिस्सा
श्री नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े प्रकाश जैन ने बताया कि जत्थे के सभी सदस्य सामूहिक तौर पर श्री नाकोड़ा पार्श्व भगवान,श्री नाकोड़ा भैरव दादा,श्री काला गौरा भैरव दादा सहित मंदिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं के दिव्य दर्शन,पूजा अर्चना,आरती में भक्ति भावों में झूमते हुए अपने भक्ति भाव प्रकट करेंगे।

अर्पण करेंगे 56 भोग
बरडिया परिवार के लौह पुरुष सुश्रावक पूज्य स्व.श्री भागचंद जी एवम सुश्राविका प्रेमदेवी जी बरडिया का संपूर्ण परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ श्री नाकोड़ा महातीर्थ के
अधिष्टायक देवों के देव महान चमत्कारी श्री डमरू वाले भैरव दादा को 56 भोग पूरी श्रद्धा भक्ति भावों के साथ श्री पुरुषादानी पार्श्वनाथ भगवान एवम श्री नाकोड़ा भैरव देव की जय जयकारों के उद्घोषों के साथ अर्पण करेंगे।
पूजा दर्शन भक्ति भावों में झूमेंगे लेंगे सामूहिक आरती में हिस्सा
श्री नाकोडा महातीर्थ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार परम भैरव भक्त प्रकाश आशीष जैन के अनुसार दल के भक्त श्रद्धालु सदस्यगण मुख्य मंदिर में विराजित साथ साथ सभी प्रतिमाओं के साथ साथ श्री काला भैरव देव की पूजा अर्चना भक्ति अर्चना में गहरे गोते लगाते हुए श्री पार्श्वनाथ भगवान की आरती एवम मंगल दीवो एवम श्री नाकोड़ा भैरव देव,श्री काला गौरा भैरव देव की सामूहिक आरती में हिस्सा लेकर अपनी श्रद्धा समर्पणा भावों को प्रकट करेंगे।
नानेश पट्टधर श्री विजय गुरु देव के दर्शन कर लेंगे आशीर्वचन
यात्रा संयोजक एवं संयम सुमेरु,
वाणी के जादूगर श्री विजय गुरुदेव के अंतेवासी सुश्रावक श्री सुनील जैन ने बताया कि हांगकांग एवम जयपुर से चला यह विशेष जत्था जोधपुर में प्रवास कर रहे जैन धर्म की दिव्य विभूति, नानेश पट्टधर संयम सुमेरु जैनाचार्य भगवन श्री विजयराज जी म.सा.एवम संत मंडल के दिव्य दर्शन कर आशीर्वचनों के साथ महा मांगलिक भी लेगा।
अमित मेहता प्रकाश जैन
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर ब्यावर किशनगढ़

