ट्रांसपोर्टर से बदमाशों ने की मारपीट : चैन छीनकर चार बदमाश हुए रफूचक्कर, एक गिरफ्तार

ट्रांसपोर्टर से बदमाशों ने की मारपीट : चैन छीनकर चार बदमाश हुए रफूचक्कर, एक गिरफ्तार

कोरबा(अमर छत्तीसगढ) 27 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली के ट्रांसपोर्टर से शहर में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों ने मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। मामले में बताए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर स्कॉर्पियो समेत एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंगेली (तखतपुर) निवासी ट्रांसपोर्टर दीपक सिंह किसी काम से गुरुवार को शहर आया था। घंटाघर मार्ग से एमपीनगर होते हुए रविशंकर शुक्ल नगर की ओर जाते समय दीपक सिंह रुका तो पास में आकर एक काले रंग की स्कॉर्पियो रुकी।

इसमें से उतरे 4 लोगों ने मारपीट कर दीपक के गले से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद वे सभी मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने मानिकपुर चौकी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने घेराबंदी कर पतासाजी की।

स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर व सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर एसईसीएल कॉलोनी के सुभाष ब्लॉक से उक्त वाहन को जब्त कर आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट में पेश किया। यहां से जमानत के अभाव में उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। एएसपी नीतिश ठाकुर के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh